मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत पिपरिया अंतर्गत मटकुली में 23 अक्टूबर को आयोजित होगा शिविर
उद्यम संवाद एवं इनफ्लुएंसर संवाद के साथ विभिन्न योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
नर्मदापुरम/22,अक्टूबर,2026/ मु
शिविर के दौरान उद्यम संवाद एवं इनफ्लुएंसर संवाद का आयोजन भी किया जाएगा। इन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से संबंधित विषयों पर नागरिकों एवं हितधारकों से संवाद कर उन्हें शासन की योजनाओं एवं उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी जाएगी।
आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। जो नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी पात्रता के संबंध में भी जानकारी देंगे। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का लाभ उठाएं तथा अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं की जानकारी ले।