तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत जिला अस्पताल में जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक
नर्मदापुरम/30,अक्टूबर,2026/ रा
कार्यक्रम सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गेहलोत के मार्गदर्शन और सिविल सर्जन डॉ. सुनीता कामले की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में नर्मदा नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।
छात्रों ने तंबाकू से होने वाले कैंसर, हृदय रोग और श्वसन संबंधी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया और युवाओं को तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आरएमओ डॉ. गजेंद्र यादव, डॉ. सपन गोयल, नोडल अधिकारी डॉ. रजनी कुशवाहा, डेंटिस्ट डॉ. अखिलेश सिंघल, डॉ. महेंद्र चौहान सहित अस्पताल स्टाफ, मरीजों और आमजन ने तंबाकू मुक्त भारत की शपथ ली।
तंबाकू छोड़ने के इच्छुक व्यक्ति जिला चिकित्सालय के तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र या राष्ट्रीय तंबाकू मुक्ति हेल्पलाइन 1800-11-2356 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
