Type Here to Get Search Results !

भिलाड़ियाकला में मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चलाया विशेष अभियान

 भिलाड़ियाकला में मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चलाया विशेष अभियान




नर्मदापुरम/30,अक्‍टूबर,2026/ जिले में मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का अमला सक्रिय है। ग्राम भिलाड़ियाकला में बुखार पीड़ित मरीजों की जांच और रोकथाम के लिए जिला मलेरिया दल एवं विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य दल द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

जिला मलेरिया अधिकारी के अनुसार गांव की जनसंख्या लगभग 2150 और करीब 430 घर हैं। स्वास्थ्य दल ने घर-घर जाकर फीवर सर्वे और लार्वा सर्वे किया।

मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए 408 घरों में लार्वा सर्वे किया गया, साथ ही टेमोफॉस एवं पायरेथ्रम का छिड़काव, पूरे गांव में फॉगिंग और तालाब में गंबूसिया मछलियों का संचयन कराया गया। लार्वा नाशक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और अतिरिक्त खेप भी भेजी गई है।

मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर को स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिदिन भ्रमण कर लार्वा सर्वे और फॉगिंग जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को मच्छरों से बचाव और स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.