विश्व हॉस्पिस एवं पैलिएटिव केयर दिवस का आयोजन
नर्मदापुरम/10,अक्टूबर,2026/ श
कार्यक्रम में नोडल कैंसर अधिकारी एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. उदित कुमार भट्ट ने कहा कि पैलिएटिव केयर केवल कैंसर की अंतिम अवस्था नहीं है, बल्कि गंभीर बीमारी के साथ जी रहे मरीज के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि जिले में कैंसर के मरीजों के लिए दर्द निवारण एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आरएमओ डॉ. गजेन्द्र यादव ने बताया कि जिला अस्पताल में गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए दर्द प्रबंधन प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है और आवश्यकता पड़ने पर उच्च केंद्रों से लिंकेज किया जाता है।
इस अवसर पर "सम्पूर्ण दर्द (Total Pain)" की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दर्द केवल शारीरिक नहीं, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक भी होता है, और सच्ची देखभाल तभी होती है जब चारों प्रकार के दर्द को सुना जाए। कार्यक्रम में मरीजों को हेल्पलाइन (राष्ट्रीय पैलिएटिव केयर हेल्पलाइन) एवं जिला स्तर पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई।
