Type Here to Get Search Results !

विजयदशमी पर पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र पूजन, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने की पूजा-अर्चना



 विजयदशमी पर पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र पूजन, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने की पूजा-अर्चना

सांसद माया नारोलिया ने कहा— विजयदशमी बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक

कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने जिलेवासियों को दी पर्व की शुभकामनाएं,

जिला प्रशासन न शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए पुख्ता इंतजाम



नर्मदापुरम/20,अक्‍टूबर,2026/ विजयदशमी पर्व के अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन, नर्मदापुरम में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया सम्मिलित हुईं और विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री चंद्रशेखर सोलंकी शुक्ला, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री वीरेंद्र सिंह, कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्ण एस. थोटा, दूरसंचार सलाहकार समिति सदस्य श्री विकास नारोलिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं पुलिस विभाग का अमला उपस्थित रहा।

          कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने जिलेवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विजयदशमी बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। इस पावन पर्व पर हम सभी को अपने भीतर की बुराइयों और अहंकार का त्याग करने का संकल्प लेना चाहिए।

          सांसद श्रीमती नारोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शस्त्र पूजन की प्राचीन परंपरा को सामाजिक एवं प्रशासनिक स्तर पर जोड़ने का प्रयास किया है। शस्त्र पूजन की परंपरा धर्म, न्याय और राष्ट्र रक्षा से जुड़ी हुई है। विजयदशमी पर शस्त्र पूजन केवल अस्त्र-शस्त्रों की पूजा नहीं, बल्कि शौर्य, पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर भी है।

          इस अवसर पर कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने जिलेवासियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले में विजयदशमी का पर्व शांति, सद्भाव और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

          पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्ण एस. थोटा ने कहा कि शस्त्र पूजन वर्षों से चली आ रही प्राचीन परंपरा है। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार विजयदशमी के अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया की उपस्थिति में पुलिस लाइन में विधि-विधान से शस्त्र पूजन संपन्न किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.