पॉलीटेक्निक कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
नर्मदापुरम/13,अक्टूबर,2026/ शा
मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भरता का विशेष महत्व है। युवा शक्ति देश के विकास की आधारशिला है, विद्यार्थी अपने कौशल को समयानुकूल विकसित करें।
विधायक प्रतिनिधि विवेक गौर ने कहा कि तकनीकी शिक्षा रोजगार प्राप्त करने के साथ स्वयं के उद्यम स्थापित करने की क्षमता भी देती है। डिजिटल युग में AI जैसी तकनीकों का सकारात्मक उपयोग करें।
कार्यशाला में महाप्रबंधक उद्योग डॉ. नवीन शुक्ला ने स्वरोजगार और उद्योग स्थापना, प्राचार्य डॉ. आर.के. चोलकर, विद्यावती सूर्यवंशी, शिवांगी मालवीय, ऋतु मालवीय और पल्लवी नरवरे ने AI और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में नवाचारों पर व्याख्यान दिए। डॉ. सुखदेव डोंगरे ने सामाजिक सहभागिता और युवा नेतृत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला का संयोजन विभागाध्यक्ष आर.आर. चंद्राकर, अंकुर सक्सेना, सौरभ कैथवास और सिद्धार्थ ने किया। अंत में प्राचार्य डॉ. पी.सी. नरवरे ने आभार व्यक्त किया।
