पुलिस लाइन नर्मदापुरम में पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन, अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
आईजी, डीआईजी, कलेक्टर एवं एसपी ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान को किया नमन
नर्मदापुरम/21,अक्टूबर,2026/ पु
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वर्ष 2025-26 की एक वर्ष की अवधि में देश के विभिन्न स्थानों पर कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए 154 पुलिसकर्मियों के सम्मान में परेड आयोजित की गई। परेड के दौरान पुलिस बल ने अमर शहीदों को सलामी दी तथा शोक शस्त्र की कार्यवाही संपन्न की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए 154 पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया। इसके पश्चात पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन श्री चन्द्रशेखर सोलंकी, उप पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम श्री बीरेन्द्र सिंह, कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में अपर दंडाधिकारी श्री राजेश शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन सहित जिले के विभिन्न पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
