Type Here to Get Search Results !

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण,

स्ट्रांग रूम एवं सीसीटीवी व्यवस्था का लिया जायजा



नर्मदापुरम/30,अक्‍टूबर,2026/ कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री वशिष्ठ ने वेयरहाउस परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम का बाहरी निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था एवं ईवीएम के रखरखाव संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शुक्ला, निर्वाचन सुपरवाइजर कैलाश दुबे, नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर पंकज दुबे सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.