Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित हुई मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक

 कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित हुई मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक

मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण 2 नवंबर तक होगा पूर्ण, 12 नवंबर को निर्वाचक नामावली का प्रारूप होगा प्रकाशित




नर्मदापुरम/30,अक्‍टूबर,2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 एवं मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के संबंध में शुक्रवार 30 अक्टूबर को कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिले के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में आयोजित बैठकों में मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 137-होशंगाबाद, 138-सोहागपुर एवं 139-पिपरिया से मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के निरंक प्रस्ताव जिला निर्वाचन कार्यालय को प्राप्त हुए हैं।

वहीं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 136-सिवनी मालवा में मतदान केंद्रों के भवन परिवर्तन, अनुभाग सृजन, अनुभाग एवं मतदान केंद्र के नाम में परिवर्तन तथा अनुभाग विलोपन से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर जिला स्तर पर अंतिम रूप दिया जाएगा।

निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन 2 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके पश्चात 12 नवंबर 2026 को एकजाई प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन होगा। दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है।

इस दौरान 21 एवं 22 नवंबर तथा 5 एवं 6 दिसंबर 2026 को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।

बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी से प्रशांत दीक्षित, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अनोखेलाल राजोरिया, धर्मेंद्र तिवारी, बीएसपी से केपी बकोरिया, आरजी बरुआ, आम आदमी पार्टी से दीनू यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शुक्ला, नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर पंकज दुबे, निर्वाचन सुपरवाइजर कैलाश दुबे सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.