Type Here to Get Search Results !

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मरीज का जिला अस्पताल में सफल ऑपरेशन, अब पूरी तरह स्वस्थ

 सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मरीज का जिला अस्पताल में सफल ऑपरेशन, अब पूरी तरह स्वस्थ

जिला अस्पताल के आर्थोपेडिक सेक्शन के माध्यम से हुई सफल सर्जरी



नर्मदापुरम/17, अक्टूबर, 2026/  गत दिवस को बुधनी क्षेत्र में लोगों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली का सडक दुर्घटना होने उपरान्त घायलों में से लगभग 12 मरीजों को उपचार के लिए जिला अस्पताल नर्मदापुरम लाया गया। इसी दुर्घटना में एक मरीज के दाहिने हाथ की ह्यूमरस (ऊपरी बांह की हड्डी) बुरी तरह टूट गई थी। मरीज का परीक्षण जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अनिल बड़ुके ने किया तथा आवश्यक जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी।

          प्रशासन एवं अस्पताल प्रबंधन के समन्वित प्रयासों से ऑपरेशन के लिए आवश्यक इम्प्लांट की व्यवस्था महज एक दिन में कर ली गई। तत्पश्चात जिला अस्पताल नर्मदापुरम में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अनिल बड़ुके द्वारा मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया। इस दौरान एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. राजेश माहेश्वरी, OT इंचार्ज सिस्टर वृंदा रघुवंशी सहित अन्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

          समय पर इम्प्लांट की उपलब्धता, प्रशासनिक सहयोग और चिकित्सकीय टीम की तत्परता से मरीज का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्तमान में मरीज पूरी तरह स्वस्थ है।

          यह सफल उपचार जिला अस्पताल नर्मदापुरम में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं तथा जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सकीय टीम के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण है। कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ, CMHO डॉ. नरसिंह गेहलोत, सिविल सर्जन डॉ सुनीता कामले, आरएमओ डॉ गजेंद्र यादव, अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के संयुक्त प्रयासों से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीज को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सका।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.