Type Here to Get Search Results !

ड्रोन निगरानी में पकड़ी नरवाई में आग, इटारसी में किसान पर FIR

 ड्रोन निगरानी में पकड़ी नरवाई में आग, इटारसी में किसान पर FIR



नर्मदापुरम/23,अक्‍टूबर,2026/ कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं पर ड्रोन से सतत निगरानी की जा रही है। राज्य स्तरीय टीम भी प्रदेश भर में ड्रोन से मॉनिटरिंग कर रही है।

इसी क्रम में 22 अक्टूबर 2026 को तहसीलदार इटारसी श्री राम किशोर झरवडे के नेतृत्व में राजस्व और कृषि विभाग के संयुक्त दल ने ग्राम रेसलपुर, घाटली, सनखेड़ा, तारारोड़ा, बोरतलाई, घुघवासा, बैगनिया और आसपास के गांवों में ड्रोन निगरानी की।

निगरानी के दौरान ग्राम घाटली स्थित खसरा नंबर 228/3, 229/6, 231/6 रकबा 1.199 हेक्टेयर पर धान के अवशेष में आग लगाना पाया गया। जांच में काश्तकार विनय चौधरी पिता गुलाबदास चौधरी द्वारा शासन के नरवाई प्रबंधन निर्देशों का उल्लंघन करना पाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम एवं दंडाधिकारी इटारसी श्री नीलेश शर्मा ने संबंधित किसान के विरुद्ध FIR दर्ज कराने की कार्रवाई की।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इटारसी सहित पूरे जिले में ड्रोन निगरानी और दंडात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कलेक्टर ने कहा कि आधुनिक कृषि उपकरणों का अधिकतम उपयोग कर नर्मदापुरम को नरवाई जलाने से मुक्त जिला बनाना है और प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.