डोंगरवाड़ा उचित मूल्य दुकान के आवंटन हेतु 9 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
नर्मदापुरम/05,नवम्बर,2026/ मध्य
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दुकान आवंटन प्राधिकारी, नर्मदापुरम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उचित मूल्य दुकान में अनियमितता पाए जाने के कारण पूर्व में दुकान का आवंटन निरस्त किया गया था। इसके पश्चात नवीन आवंटन की कार्यवाही के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा पात्र संस्थाएं विभागीय पोर्टल https://rationmitra.nic.in पर 9 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
उचित मूल्य दुकान के आवंटन की कार्यवाही संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा नियमानुसार संपादित की जाएगी।