Type Here to Get Search Results !

सिवनी मालवा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, एसडीएम ने मौके पर रहकर हटवाया अतिक्रमण

 सिवनी मालवा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, एसडीएम ने मौके पर रहकर हटवाया अतिक्रमण



नर्मदापुरम/05,नवम्‍बर,2026/ कलेक्टर नर्मदापुरम श्री आशीष वशिष्‍ठ के निर्देश पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। इसी क्रम में नगरपालिका परिषद सिवनी मालवा के विभिन्न मार्गों पर बाधक बने अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं।

निलय ड्रीम कॉलोनी के सामने बनापुरा बायपास मार्ग के समीप अतिक्रमणकारियों द्वारा टब/गुमटियां रखकर अतिक्रमण किया गया था, जिससे बड़े वाहन खड़े रहने से लगातार जाम की स्थिति बन रही थी। कई महीनों से नगरपालिका द्वारा सूचना पत्र जारी करने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

गुरूवार को एसडीएम सिवनीमालवा श्री विजय राय, सीएमओ नगरपालिका परिषद सिवनी मालवा अमर सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक हेमंत चौकसे, हल्का पटवारी प्रवीण शर्मा सहित राजस्व और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। प्रशासन ने चेतावनी दी कि समय पर अतिक्रमण नहीं हटाया तो भविष्य में बलपूर्वक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.