मुलताई; संगठन पर्व सदस्यता अभियान बैठक के दौरान जिले की पांचों विधानसभा और उनके मंडलवार बने भाजपा के सदस्यों की संख्या की जानकारी ली गई।
भाजपा मीडिया प्रभारी एडवोकेट राघवेंद्र रघुवंशी ने बताया कि मुलताई नगर मंडल का शानदार नेतृत्व करते हुए नगर के लक्ष्य को पूरा करवाने के साथ स्वयं के द्वारा भी 1000 से ज्यादा लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलवाने के लिए भाजपा कार्यालय बैतूल पर प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन और जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला द्वारा मंडल अध्यक्ष गणेश साहू को सम्मानित किया गया। साथ ही जनपद अध्यक्ष श्रीमती नानी बाई डहारे के भी 1000 से अधिक सदस्य बनने पर उनका भी सम्मान किया गया सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा नगर मंडल मुलताई में सदस्यता अभियान जिला टोली की सदस्य वर्षा गढ़ेकर, मंडल टोली के प्रभारी संजय सोनी, सह प्रभारी एडवोकेट राघवेंद्र रघुवंशी और सोनम पहाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नगर के सभी आठों शक्ति केंद्र के सदस्यता अभियान प्रभारी और संयोजक का बूथ अध्यक्षों से लगातार फीडबैक लेकर मंडल टोली को देना, कुशल बूथ स्तर प्रबंधन, नगर मंडल में शामिल पंचायत के लिए नियुक्त प्रभारी की प्रभारी भूमिका के साथ मंडल में स्थित सभी पदाधिकारियों, मोर्चा के पदाधिकारियों के द्वारा और विशेषकर नगर की महिला मोर्चा की बहनों द्वारा लगातार घर घर जाकर लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाने के कारण नगर मंडल मुलताई अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल हुआ। नगर मंडल मुलताई का समस्त भाजपा परिवार प्रदेश नेतृत्व सहित जिला संगठन का आभार व्यक्त करता हैं।
राघवेंद्र रघुवंशी भाजपा नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुलताई