भोपाल 16/11/2025 (दयाराम कुशवाहा)
भोपाल,भाजपा। अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए रविवार को हो रहे मतदान ने समाज में उत्साह का अभूतपूर्व माहौल बना दिया है। राजधानी भोपाल से लेकर विभिन्न जिलों तक मतदाताओं में सुबह से ही सक्रियता दिखाई दे रही है। इसी बीच अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार धर्मेन्द्र बड़ेरिया (पिछोर) चुनावी चर्चाओं के केंद्र में बने हुए हैं। समाजजन के बीच उनकी लोकप्रियता और समर्थन में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
मतदान से पूर्व इंजी. जी.बी. गुप्ता, श्रीमती सीमा गुप्ता सहित कई वरिष्ठ समाजजन बड़ेरिया के समर्थन में मैदान में सक्रिय रहे। उन्होंने भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में समाजजनों से मुलाकात कर पारदर्शी और सेवा-प्रधान नेतृत्व के लिए मतदान की अपील की।
महिला मतदाताओं को संबोधित करते हुए श्रीमती सीमा गुप्ता ने कहा कि “यह चुनाव केवल पद का नहीं, आने वाले वर्षों में समाज की दिशा तय करने का अवसर है। धर्मेन्द्र बड़ेरिया विश्वसनीय और दूरदर्शी नेतृत्व प्रस्तुत करते हैं।”
समाज के विभिन्न वर्गों से भी बड़ेरिया के पक्ष में समर्थन मिलता रहा। वरिष्ठ सदस्यों का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन में एकता, अनुशासन और प्रगतिशील सोच को नई मजबूती मिलेगी।
सुबह से ही मतदान केंद्रों पर समाजजनों की आवाजाही बनी हुई है। सभी की निगाहें अब नतीजों पर टिकी हैं। हालांकि परिणाम क्या आएंगे, यह देर शाम स्पष्ट होगा, लेकिन समाज में बड़ेरिया के प्रति दिख रहे उत्साह ने चुनावी माहौल को नई दिशा दे दी है।
