भोपाल 22/11/2025 ( दयाराम कुशवाहा भोपाल) भोपाल, भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने यह सूची जारी की।
घोषित नामों के अनुसार—
1-प्रदेश मोर्चा प्रभारी: -- मनोरंजन मिश्रा
2-प्रदेश प्रकोष्ठ – आशुतोष तिवारी
3-कार्यालय व्यवस्था प्रभारी: -- जितेन्द्र लिटोरिया
पार्टी नेतृत्व ने कहा कि नव नियुक्त प्रभारी संगठन विस्तार, बूथ सुदृढ़ीकरण और आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
भाजपा मध्य प्रदेश ने तीनों प्रभारियों को नवीन दायित्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे अपने क्षेत्र में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
