खेल समाचार
अस्मिता लीग वेस्ट ज़ोन में मध्य प्रदेश रग्बी टीम का शानदार प्रदर्शन,
सब जूनियर व जूनियर बालिका टीम ने जीते कांस्य पदक
नर्मदापुरम 16/12/2025 (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया,युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा रग्बी इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 13 व 14 दिसंबर 2025 को पटेल स्टेडियम, अजमेर में आयोजित अस्मिता लीग वेस्ट ज़ोन रग्बी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश रग्बी टीम ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की सब जूनियर बालिका टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं जूनियर बालिका टीम ने भी शानदार खेल दिखाते हुए चौथा स्थान प्राप्त कर संयुक्त कांस्य पदक जीता।
जिला रग्बी संघ नर्मदापुरम के सचिव सचिन पुर्विया ने जानकारी देते हुए बताया कि नर्मदापुरम जिले से सब जूनियर वर्ग में आकांक्षा नायर, जूनियर वर्ग में भारती राय एवं शिवांगी सराठे, तथा सीनियर महिला वर्ग में निशा ठाकुर, ज्योति बड़कुर और अफसा खान ने मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया।
इस बेहतरीन उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर तथा मध्य प्रदेश रग्बी एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी गई।
टीम की सफलता पर सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारी वी.एस. चौहान, जिला रग्बी संघ नर्मदापुरम के पदाधिकारी अरविंद कुमार शर्मा, उमेश बरैया, मनोज नागोत्रा, नीलम पचौरी, अरविंद राय, मयूर वर्मा, वीरेंद्र पटेल सदीप शर्मा,खेल युवा कल्याण समन्वयक प्रीतम सिंह पुर्विया, बब्लू साहू, जावेद खान, अतुल परसाई, डाली मीना, राजेश मांझी, आदित्य कुशवाहा, अतुल धुर्वे, आशीष प्रजापति, आयुष भार्गव सहित अन्य खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मध्य प्रदेश रग्बी टीम की यह उपलब्धि प्रदेश के खेल इतिहास में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ती है।
