Type Here to Get Search Results !

अमृत सेवा समिति के गौरव का क्षण

 

  अमृत सेवा समिति के गौरव का क्षण 


नर्मदापुरम 20/12/2025  (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया,सोहागपुर। अमृत सेवा समिति के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का अवसर रहा, जब समिति के सक्रिय सेवादार वीर जी सुखदेव सिंह कालोटी एवं सेवा भावी, सुजीत पटवा को सोहागपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में दोनों समाजसेवियों को उनके निरंतर सेवा कार्यों, सामाजिक समर्पण और जनकल्याण में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि अमृत सेवा समिति एवं जल सेवा समिति से जुड़े समस्त सदस्यों के सेवा भाव और प्रयासों का प्रतीक है।
सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित समिति के सदस्यों ने इस उपलब्धि को सामूहिक गौरव का विषय बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज सेवा के प्रति प्रेरणा मिलती है और युवाओं में सकारात्मक संदेश जाता है।
अमृत सेवा समिति ने जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, सोहागपुर के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने समिति के सेवादारों को सम्मानित कर उनके कार्यों को सार्वजनिक मंच पर सराहा। समिति ने भविष्य में भी समाजहित में निरंतर सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.