ग्राम उरदौन एवं घोघरी के माध्यमिक विद्यालय परिसरों में नेकी की दीवार लगाकर 85 जोड़े जूते बच्चों को बांटे
अमृत सेवा समिति ने सरोकार की मिसाल पेश की
नर्मदापुरम् 23/1/206(छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् सोहागपुर विकासखंड के आदिवासी ग्राम उरदौन और घोघरी में अमृत सेवा समिति द्वारा सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए नेकी की दीवार का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों गांवों के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले जरूरतमंद स्कूली बच्चों को ठंड से बचाव के लिए जूते वितरित किए गए।
पर्यटन स्थल मढ़ई के नजदीक स्थित ये आदिवासी गांव आर्थिक रूप से पिछड़े हैं। यहां बच्चों की जरूरतों को देखते हुए अमृत सेवा समिति ने ग्राम उरदौन एवं घोघरी के माध्यमिक विद्यालय परिसरों में नेकी की दीवार लगाई, जिसके तहत कुल 85 जोड़े जूते बच्चों को प्रदान किए गए।
इस सेवा कार्य में पिपरिया से जैन समाज के सत्संग मंडल की 15 से अधिक मातृशक्तियों सहित अमृत सेवक गांवों में पहुंचे और बच्चों को जूते वितरित किए। कार्यक्रम में अमृत सेवा समिति के सदस्य श्री सुखदेव सिंह कालोटी, मनोज नागोत्रा, सुजीत पटवा, राजू रघुवंशी, कमलेश साहू, सुरजीत सिंह सहित पूर्व सैनिक एसोसिएशन के केशर जी चौधरी और निरंजन वैष्णव भी शामिल रहे।
जूते वितरण के इस सेवा कार्य के लिए शाला परिवार और ग्रामीणजनों ने अमृत सेवा समिति के समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जैन समाज की मातृशक्ति सत्संग मंडल एवं गुरदीप सिंह अरोड़ा का विशेष सहयोग रहा।
अमृत सेवा समिति ने भी इस मानवीय पहल में सहयोग देने वाले जैन समुदाय की समस्त मातृशक्तियों और सभी सहयोगी जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।



