Type Here to Get Search Results !

सिवनी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में तीन दर्जन से अधिक लोग घायल

 


सिवनी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में तीन दर्जन से अधिक लोग घायल


कांग्रेस ने खोला मोर्चा, नगर पालिका में धरना—एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सिवनी |22/1/2026 गोपाल कुशवाहा
सिवनी शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को शहर के अलग–अलग इलाकों में हुए हमलों में एक ही दिन में तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार किया गया। लगातार हो रही घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है।

घटनाओं से आक्रोशित नागरिकों ने गुस्से में आकर दो कुत्तों को मार डाला, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से आवारा कुत्तों की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

नगर पालिका में कांग्रेस का धरना
आवारा कुत्तों के हमलों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने नगर पालिका और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि आवारा पशुओं को लेकर पूर्व में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
प्रदर्शन के दौरान जनसुनवाई के दिन नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए गए।

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शहर को आवारा पशुओं से मुक्त करने, हिंसक कुत्तों पर तत्काल नियंत्रण, नियमित पकड़-धकड़ अभियान और स्थायी समाधान की मांग की गई।

बाइट
राजिक अकील, कांग्रेस प्रवक्ता
“शहर में आवारा कुत्तों के हमले बढ़ते जा रहे हैं। प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाए, जिसके कारण आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। तत्काल प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है।”

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.