Type Here to Get Search Results !

खेलो एमपी यूथ गेम्स की विकासखंड स्तरीय चयन स्पर्धा आयोजित


खेलो एमपी यूथ गेम्स की विकासखंड स्तरीय चयन स्पर्धा आयोजित


150 खिलाड़ियों ने लिया भाग, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का जिला स्तर के लिए चयन


नर्मदापुरम् 16/1/206(छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् 

पिपरिया, मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के ओलंपिक खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन 10 से 31 जनवरी तक विकासखंड, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड स्तर की चयन स्पर्धा का आयोजन 14 से 18 जनवरी 2026 तक किया गया।



समन्वयक प्रीतम सिंह पुर्विया ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड स्तरीय चयन स्पर्धा में फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस एवं खो-खो खेलों की ट्रायल्स आयोजित की गईं। ये ट्रायल्स बेरसेवा इंटरनेशनल स्कूल पिपरिया एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरिया में संपन्न हुईं।

चयन स्पर्धा में कुल 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।



इस दौरान चयन प्रक्रिया में निर्णायक अरविंद शर्मा, विकासखंड खेल प्रभारी सहित खेल शिक्षक वीरेंद्र पटेल, रश्मि वर्मा, राहुल ठाकुर, सचिन पुर्विया, सौरभ कहार, बबन सर, मुकेश चौधरी, नितेंद्र भार्गव, रशीद शाह, आशीष प्रजापति एवं नीरज कुमरे उपस्थित रहे।





आयोजन के सफल संचालन पर अधिकारियों एवं शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.