Type Here to Get Search Results !

रंग, गुलाल और भक्ति का संगम: 8 मार्च को निकलेगी भव्य रंग फाग महोत्सव यात्रा

 

रंग, गुलाल और भक्ति का संगम: 

8 मार्च को निकलेगी, भव्य रंग फाग महोत्सव यात्रा



8 मार्च को सुबह 9 बजे ( रिपटा ) राधाकृष्ण मंदिर सांडिया रोड से प्रारंभ होगी।



नर्मदापुरम् पिपरिया 28/2/2026 

( छगन कुशवाहा ) पिपरिया, 

पिपरिया। हिंदू उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली रंग पंचमी की भव्य रंग फाग महोत्सव यात्रा इस वर्ष 8 मार्च को सुबह 9:00 बजे ( रिपटा )  राधाकृष्ण मंदिर सांडिया रोड से श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ होगी। यात्रा को लेकर शहर में अभी से धार्मिक और उत्सवी माहौल बनने लगा है। 

संस्था के सचिव श्री धर्मेंद्र बल्दुआ ने बताया कि रंग यात्रा राधाकृष्ण मंदिर साडियां रोड से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई मंगलवार चौक से शोभापुर रोड, सिमेंट रोड, पुरानी गल्ला मंडी, होते हुए मंगलवारा चौक पर समापन होगी। 

आयोजन को लेकर समिति की बैठक में यह प्रस्ताव भी आया कि एक अतिरिक्त यात्रा पचमढ़ी रोड से निकाली जाए। इस विषय पर विचार-विमर्श के लिए ।दिनाँक 28 फरबरी 2026 दिन शनिवार को समय शाम 4:30 बजे आवश्यक बैठक चिंताहरण हनुमान मंदिर रेस्ट हाउस  पचमढ़ी रोड पर विशेष बैठक आयोजित की जायेगी ।



रंग फाग महोत्सव यात्रा का शहरवासियों को हर वर्ष बेसब्री से इंतजार रहता है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु रंग-गुलाल उड़ाते हुए राधा-कृष्ण के भजनों पर नाचते-गाते आगे बढ़ेंगे। जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत की तैयारियां भी की जा रही हैं, जिससे पूरा नगर रंग और भक्ति के रंग में रंग जाएगा।



समिति ने सभी रंग प्रेमी भाइयों और नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर होली के इस पावन पर्व को उमंग, उत्साह और सौहार्द के साथ मनाएं।

रंग, रस और राधा-कृष्ण भक्ति से सराबोर यह यात्रा एक बार फिर शहर में आस्था और आनंद का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगी।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.