नर्मदापुरम 7/3/2026 (दयाराम कुशवाहानर्मदापुरम ) नर्मदापुरम। नर्मदा तट स्थित कोठी बाजार के अन्नक्षेत्र में पिछले 21 वर्षों से निरंतर सेवा और समर्पण की
मिसाल कायम है। यहां त्रिपाठी
जी द्वारा
संचालित अन्नक्षेत्र में प्रतिदिन सैकड़ों जरूरतमंदों, नर्मदा परिक्रमा वासियों, गरीबों तथा मानसिक रूप से विचलित लोगों
को निःशुल्क भोजन प्रसादी कराई जा रही है।
नर्मदा परिक्रमा वासी रेणुभाई (मंडला) ने भावुक होकर कहा कि
"मां नर्मदा का भंडारा हमेशा भरा रहे, हर नर्मदिये पर मां की कृपा बनी रहे। यहां आने वाले परिक्रमा वासियों को भोजन मिलना मां नर्मदा की ही कृपा है।"
स्थानीय
श्रद्धालुओं का कहना है कि त्रिपाठी जी द्वारा की जा रही यह सेवा मानवता और धर्म की सच्ची मिसाल है। लगातार दो दशकों
से अधिक समय तक चल रही यह व्यवस्था समाज को सेवा, सहयोग और परोपकार का संदेश दे रही है।
मां नर्मदा की कृपा से यह अन्नक्षेत्र आज भी जरूरतमंदों के लिए आशा और सहारा बना हुआ है। त्रिपाठी जी का मोबाइल नंबर है MO. 9399664896
