Type Here to Get Search Results !

जनभागीदारी शुल्क का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग, छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन सौपते हुये छात्र

जनभागीदारी शुल्क का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग, छात्रों ने सौंपा ज्ञापन


नर्मदापुरम् पिपरिया 7/3/2026 ( छगन कुशवाहा ) पिपरिया। शहीद भगत सिंह पीजी कॉलेज पिपरिया के छात्रों ने वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले जनभागीदारी शुल्क के आय-व्यय का विवरण सार्वजनिक करने की मांग को लेकर कॉलेज प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा।


स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन पिपरिया के सचिव वैभव शर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों से “जन भागीदारी शुल्क” के नाम से राशि ली जाती है, जिसका उपयोग शैक्षणिक व संस्थागत विकास कार्यों में किया जाना बताया जाता है।



छात्रों ने मांग की है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में जनभागीदारी शुल्क के रूप में कुल कितनी राशि एकत्रित की गई, उसका किन-किन मदों में खर्च किया गया तथा यदि कोई राशि शेष है तो उसके उपयोग की क्या योजना है, इसकी जानकारी विद्यार्थियों को दी जाए।



छात्रों का कहना है कि शुल्क से संबंधित आय-व्यय का स्पष्ट और पारदर्शी विवरण कॉलेज के सूचना पटल पर प्रदर्शित किया जाए या लिखित रूप में उपलब्ध कराया जाए, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। ज्ञापन में कॉलेज प्रबंधन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई है।


                विज्ञापन                             




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.