Type Here to Get Search Results !

भक्ति में डूबा शहर: अष्टमी पर मंदिरों में लगी लंबी कतारें

 


भक्ति में डूबा शहर: अष्टमी पर मंदिरों में लगी लंबी कतारें


अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धा: दुर्गा मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे भक्त, मांगी सुख-समृद्धि


नर्मदापुरम् पिपरिया 26/3/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर शहर आस्था और भक्ति में सराबोर नजर आया। सुबह से ही शहर के प्रमुख दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।



मंगलवारा चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर धार्मिक न्यास में विशेष रूप से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों की माला और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।



मंदिर समिति द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। 19 से 27 मार्च तक अखंड ज्योति, दुर्गा सप्तशती पाठ और हवन-पूजन निरंतर जारी है। अष्टमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई।

समिति के अनुसार 26 मार्च को माता रानी के विशेष श्रृंगार की तैयारी देर रात से प्रारंभ होगी, जिसके बाद भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

नवरात्रि के इस पावन पर्व पर श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था चरम पर है। मां दुर्गा के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.