भोपाल, 26 मार्च 2026 (दयाराम कुशवाहा ) भोपाल, । चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गुलमोहर त्रिलंगा सांस्कृतिक दुर्गा उत्सव मंडल द्वारा अष्टमी के दिन एक भव्य और विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार, यह धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं की आस्था और सेवा भाव को समर्पित है।
मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस भंडारे में शहर के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों को सहपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम आज शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
यह आयोजन पीपल चौक, पी.एन.बी. बैंक के पास, त्रिलंगा, भोपाल में रखा गया है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखने की अपील की है।
मंडल के अध्यक्ष विजय वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भंडारे का आयोजन भक्ति और सेवा की भावना से किया जा रहा है, जिसमें सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता रहती है।
