Type Here to Get Search Results !

पिपरिया ग्राम सिलारी में NSS शिविर का चौथा दिन उत्साह से संपन्न

 


पिपरिया ग्राम सिलारी में NSS शिविर का चौथा दिन उत्साह से संपन्न


नर्मदापुरम् पिपरिया 20/3/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया.शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिपरिया की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) बालक इकाई द्वारा आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस का आयोजन ग्राम पंचायत सिलारी में उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ संपन्न हुआ।



दिवस की शुरुआत प्रभात फेरी, सामूहिक व्यायाम एवं योग अभ्यास से हुई। स्वयंसेवकों ने योग के माध्यम से ग्रामवासियों को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और अनुशासन का संदेश दिया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने ग्राम में डिजिटल साक्षरता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आधुनिक तकनीक के उपयोग के प्रति जागरूक किया।



महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रो. एस. के. मेहरा ने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति, साक्षरता और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।



बौद्धिक सत्र का शुभारंभ डॉ. अनिता साहू द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों को एनएसएस की आदर्श दिनचर्या, अनुशासन एवं विशेष शिविरों की उपयोगिता पर महत्वपूर्ण जानकारी दी और सेवा भावना के प्रति प्रेरित किया। वहीं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अनूप साहू ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी श्री कृष्णा खाड़े ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.