राज्य स्तरीय NSS कैंप से लौटे स्वयंसेवक लक्ष्मण गोलिये का सम्मान
नर्मदापुरम् पिपरिया 24/3/2026
( छगन कुशवाहा ) बनखेड़ी। शासकीय महाविद्यालय, बनखेड़ी में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक लक्ष्मण गोलिये का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र लक्ष्मण हाल ही में राज्य स्तरीय NSS कैंप में भाग लेकर लौटे हैं, जहां उन्होंने सफलतापूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
प्राचार्य गोपाल जी के मार्गदर्शन एवं NSS अधिकारी डॉ. जगत सिंह बामनिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार ने लक्ष्मण का फूल-मालाओं से स्वागत किया। साथ ही उन्हें मेडल, बैच और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. सविता शिवहरे, डॉ. अजय कौशिक, डॉ. नंदलाल पटेल, डॉ. अनूप साहू, डॉ. आशीष बिल्लौरे, डॉ. सुहाना गुप्ता सहित अन्य स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने लक्ष्मण की उपलब्धि को महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए अन्य छात्रों को भी प्रेरणा लेने की बात कही।
विज्ञापन



