Type Here to Get Search Results !

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर छात्रों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश, अंगदान के लिए किया

 


विश्व स्वास्थ्य दिवस पर छात्रों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश, अंगदान के लिए किया प्रेरित


नर्मदापुरम् पिपरिया 8/4/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया। शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ अंगदान/देहदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।


स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ, मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण क्लब, रेड रिबन क्लब और युवा रेडक्रॉस समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. राजीव माहेश्वरी ने की। उन्होंने कहा कि अनुशासित दिनचर्या ही स्वस्थ जीवन का मूल आधार है। बदलती जीवनशैली के कारण कई बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिनसे बचने के लिए नियमित दिनचर्या और संतुलित जीवन जरूरी है।




युवा रेडक्रॉस समिति प्रभारी डॉ. अनीता सेन ने विद्यार्थियों को वर्तमान में फैल रही बीमारियों और उनके कारणों की जानकारी दी। साथ ही विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।




डॉ. किटी मौर्य ने शासन के निर्देशों के अनुसार अंगदान और देहदान के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि अंगदान करने वाले नागरिकों और उनके परिजनों को 26 जनवरी और 15 अगस्त के अवसर पर जिला स्तर पर सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम में लघु फिल्म के माध्यम से भी विद्यार्थियों को अंगदान के प्रति जागरूक किया गया।


कार्यक्रम में 59 विद्यार्थियों सहित महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.