Type Here to Get Search Results !

तपती गर्मी में सेवा की ठंडी छांव: पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद की निशुल्क जल सेवा से यात्रियों को राहत


 तपती गर्मी में सेवा की ठंडी छांव: पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद की निशुल्क जल सेवा से यात्रियों को राहत



नर्मदापुरम् पिपरिया 29/4/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया।भीषण गर्मी में जहां तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है, वहीं पिपरिया में सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण लगातार सामने आ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद, पिपरिया द्वारा वर्षों से रेलवे स्टेशन पर निशुल्क जल सेवा का आयोजन किया जा रहा है, जो यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।



गर्मी के चरम समय में पिपरिया रेलवे स्टेशन के जबलपुर और इटारसी दोनों साइट पर परिषद के सेवक ठंडा पेयजल उपलब्ध कराते हैं। दोपहर की तेज धूप और लू के बीच जब ट्रेनें स्टेशन पर रुकती हैं, तो सेवक तत्परता से पहुंचकर यात्रियों को ठंडा पानी पिलाते हैं।




खास बात यह है कि जैसे ही ट्रेनों के आने का समय होता है, पिपरिया शहर के सेवक अपने-अपने कार्य छोड़कर स्टेशन पहुंच जाते हैं और पूरे समर्पण के साथ सेवा में जुट जाते हैं। यात्रियों को पानी पिलाने के बाद उनके चेहरे पर जो सुकून दिखाई देता है, वही इस सेवा का सबसे बड़ा पुरस्कार बन जाता है।



स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना किसी प्रचार-प्रसार के यह सेवा वर्षों से निरंतर जारी है, जो समाज के लिए एक प्रेरणा है। भीषण गर्मी में यह पहल न केवल मानवता का संदेश देती है, बल्कि दूसरों को भी सेवा के लिए प्रेरित करती है।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.