Type Here to Get Search Results !

सिंहस्थ पुलिस वॉलेंटियर्स भर्ती को लेकर फैली अफवाहें, पुलिस मुख्यालय ने किया खंडन

 


सिंहस्थ पुलिस वॉलेंटियर्स भर्ती को लेकर फैली अफवाहें, पुलिस मुख्यालय ने किया खंडन

नर्मदापुरम् पिपरिया 29/4/2026 

( छगन कुशवाहा )

भोपाल। सोशल मीडिया पर सिंहस्थ पुलिस वॉलेंटियर्स की भर्ती को लेकर प्रसारित हो रही भ्रामक खबरों पर पुलिस मुख्यालय ने स्पष्टिकरण जारी किया है। पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि इस तरह की जानकारी पूरी तरह असत्य और गुमराह करने वाली है।

जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि हाल ही में उज्जैन में आयोजित कार्यशाला के दौरान विभिन्न जिलों के पुलिस अधिकारियों को केवल नगर एवं ग्राम रक्षा समितियों के पुनर्गठन के निर्देश दिए गए थे। साथ ही इन समितियों के सदस्यों का सिंहस्थ महापर्व के दौरान “फोर्स मल्टीप्लायर” के रूप में उपयोग करने की बात कही गई थी।

पुलिस मुख्यालय ने साफ किया है कि सिंहस्थ पुलिस वॉलेंटियर्स का चयन किसी भी प्रकार की नियमित पुलिस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा नहीं है। वर्तमान में इस संबंध में कोई औपचारिक निर्देश भी जारी नहीं किए गए हैं। वॉलेंटियर्स को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत स्वैच्छिक सेवक के रूप में जोड़ा जाएगा।

विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख किया गया है कि वॉलेंटियर्स को दिए जाने वाले मानदेय को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इस विषय पर स्थिति विचाराधीन है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही अनाधिकृत और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। साथ ही ऐसे भ्रामक पोस्ट या वीडियो प्रसारित करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

यह विज्ञप्ति उप पुलिस महानिरीक्षक सामुदायिक पुलिसिंग, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.