Type Here to Get Search Results !

नर्मदापुरम की महिला व जूनियर टीमों का दमदार प्रदर्शन, स्टेट रग्बी में दोनों ने जीते कांस्य पदक

 


नर्मदापुरम की महिला व जूनियर टीमों का दमदार प्रदर्शन, स्टेट रग्बी में दोनों ने जीते कांस्य पदक


नर्मदापुरम् पिपरिया 7/4/2026 

( छगन कुशवाहा )

नर्मदापुरम, भोपाल। 7वीं सीनियर एवं जूनियर स्टेट रग्बी चैंपियनशिप 2026 में नर्मदापुरम जिले की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर महिला और जूनियर बालिका—दोनों वर्गों में कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश रग्बी संघ के तत्वाधान में एलएनसीटी भोपाल में हुआ।


जिला रग्बी संघ नर्मदापुरम के सचिव सचिन पुर्विया ने बताया कि सीनियर महिला टीम ने बैतूल को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि जूनियर बालिका टीम ने इंदौर को मात देकर कांस्य पदक जीता। दोनों टीमों ने बेहतरीन टीमवर्क और कड़ी मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।




सीनियर महिला टीम में निशा ठाकुर, अफसा खान, ज्योति, नंदनी, जागृति, प्रिया, श्वेता, शिवांगी, पूजा और रितिका ने प्रभावी प्रदर्शन किया। वहीं जूनियर बालिका टीम में आकांक्षा नायर, भारती राय, अदिति तोमर, पूर्वी केवट, खुशी पटवा, शिवांगी, कोशिका, हिमानी और सरस्वती ठाकुर ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।


प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश रग्बी फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों—अनुपम चौकसे, अबरार शेख और पंकज जैन द्वारा ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।




इस उपलब्धि पर सेवानिवृत्त वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी व्ही.एस. चौहान, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, विधायक विजयपाल सिंह सहित खेल एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। जिला रग्बी संघ नर्मदापुरम के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी टीमों के प्रदर्शन पर गर्व जताया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.