Type Here to Get Search Results !

पिपरिया में पुलिस की सघन चेकिंग, मंगलवारा थाना क्षेत्र में डेरे और मुसाफिरों की जांच

 


पिपरिया में पुलिस की सघन चेकिंग, मंगलवारा थाना क्षेत्र में डेरे और मुसाफिरों की जांच




नर्मदापुरम् पिपरिया 20/5/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने मंगलवार को मंगलवारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के पास लगे अस्थायी डेरों और वहां ठहरे मुसाफिरों की जांच-पड़ताल की गई।




पुलिस टीम ने डेरों में रह रहे लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान संबंधी जानकारी ली और सत्यापन किया। स्टेशन के आसपास लगे अस्थायी डेरों को चेक करते हुए पुलिस ने संबंधित लोगों को डेरा अलग करने तथा बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर अस्थायी रूप से डेरा नहीं लगाने की हिदायत दी।




पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.