खरीफ 2026 की समीक्षा और रबी 2026-27 की तैयारी को लेकर नर्मदापुरम संभाग की संभागीय समीक्षा बैठक 24 अक्टूबर को भोपाल में
नर्मदापुरम/23,अक्टूबर,2026/ म
बैठक कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में सभा कक्ष, समन्वय भवन के ऊपर, एपेक्स बैंक, न्यू मार्केट भोपाल में होगी।
संयुक्त आयुक्त (विकास) नर्मदापुरम संभाग नर्मदापुरम श्री नबल सिंह मीना ने बताया कि प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक: किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण विभाग, सहकारिता विभाग तथा संबंधित संस्थाएं की समीक्षा बैठक होगी। तथा दोपहर 02:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक: पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग और संबंधित संस्थाएं की समीक्षा बैठक होगी।