Type Here to Get Search Results !

मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर राजनीतिक दलों से मांगे सुझाव

 मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर राजनीतिक दलों से मांगे सुझाव



नर्मदापुरम/23,अक्‍टूबर,2026/ फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2027 के तहत पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों के अंतर्गत मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण का कार्य किया जाना है।

इस संबंध में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नर्मदापुरम श्री राजेश कुमार शुक्ला ने जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों से अनुरोध किया है कि जिले की चारों विधानसभाओं के मतदान केंद्रों के संबंध में यदि कोई प्रस्ताव या सुझाव हो तो उसे अनिवार्य रूप से 24 अक्टूबर 2026 तक संबंधित विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करें।

प्राप्त प्रस्तावों की जांच कर आयोग के मापदंड अनुसार सही पाए जाने पर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने प्रस्ताव में शामिल कर जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से निर्वाचन आयोग के अनुमोदन के लिए भेजेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.