Type Here to Get Search Results !

केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 45 बंदियों की स्क्रीनिंग


 

केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 45 बंदियों की स्क्रीनिंग



नर्मदापुरम/31,अक्‍टूबर,2026/  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल और जेल मुख्यालय मप्र के आदेश के अनुपालन में केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम खंड-अ में जिला चिकित्सालय के मन कक्ष द्वारा एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

          31 अक्टूबर को आयोजित शिविर में क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट सुश्री नाजिया सिद्दीकी और नर्सिंग ऑफिसर कांति यदुवंशी द्वारा 35 पुरुष बंदी और 10 महिला बंदी कुल 45 बंदियों की स्क्रीनिंग कर परामर्श एवं उपचार दिया गया।

          इस दौरान जेल अधीक्षक संतोष सोलंकी, उप अधीक्षक प्रहलाद सिंह बरकड़े, अष्टकोण अधिकारी अर्पित चौधरी, मेडिकल ऑफिसर डॉ रिया तरुआ, श्रीमती इंदुराज साहू और जेल स्टाफ उपस्थित रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.