Type Here to Get Search Results !

नर्मदापुरम जिले में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा

 नर्मदापुरम जिले में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा

मुख्य पुलिस परेड ग्राउंड में राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्‍णा गौर करेंगी ध्वजारोहण



नर्मदापुरम/31,अक्‍टूबर,2026/ 01 नवंबर रविवार को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम नर्मदापुरम जिले में भव्य रूप से मनाया जाएगा। स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) पिछडा गर्व एवं अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण, विमुक्‍त घुमन्‍तु और अर्द्धघुमन्‍तु कल्‍याण विभाग म.प्र. शासन श्रीमती कृष्‍णा गौर प्रातः 9:05 बजे ध्वजारोहण करेंगी।

          जारी कार्यक्रम के अनुसार 01 नवंबर को प्रातः 9:05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रातः 9:05 बजे से राष्ट्रीय गान का गायन किया जाएगा। प्रातः 9:05 से प्रातः 9:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। प्रातः 09:30 से प्रातः 09:35 बजे तक प्रदर्शनी का अवलोकन होगा। प्रातः 09:35 से प्रातः 09:40 बजे तक मध्यप्रदेश गान। तत्पश्चात प्रातः 9:40 बजे से प्रातः 9:45 बजे तक सामूहिक राष्ट्रीय वंदे मातरम का गायन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.